Breaking News
यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक के बाद निर्णय - Red File News- Latest Hindi News Headlines, Breaking News

यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक के बाद निर्णय – Red File News- Latest Hindi News Headlines, Breaking News

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। संघर्ष समिति और कारपोरेशन सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है।

सरकार पहले भी वार्ता के लिए तैयार थी और आज की वार्ता सकारात्मक रही है। सभी कर्मचारियों से अपील है कि तत्काल काम पर लौट जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही को विधिक तरीके से वापस लिया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते हैं। कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे अभी समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया गया है। इस वजह से हड़ताल वापस ले रहे हैं।

हड़ताल से बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचने के कारण प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन ने 16 अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता और एसडीओ को निलंबित कर दिया था और तीन हजार से ज्यादा संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। 22 कर्मचारी नेता समेत कुल 29 के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, हड़ताल से पूर्वांचल सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रभाव पड़ रहा था। कई जगह बिजली कर्मी फीडर बंद करके गायब हो गए थे। ऐसे में बिजली उत्पादन होने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही और आम जनता त्रस्त रही। हड़ताल की वजह से प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों शनिवार को भी उत्पादन प्रभावित हुआ। 

Source link

About Jan Jagran Media Manch

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

Hindustan Hindi News

UP Top News Today: आज प्रयागराज होकर आंध्र जाएंगे पीएम मोदी, मथुरा जन्‍मस्‍थान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – Red File News- Latest Hindi News Headlines, Breaking News

पीएम मोदी मंगलवार दोपहर बम्हरौली एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुकेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 2:30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *